
- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (पत्थर) बरामद, दो गिरफ्तार
मिर्जापुर। मंगलवार को थाना चुनार क्षेत्र के शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे हत्या कर युवक का शव फेंका गया था। इस मामले मे पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है।
थाना चुनार पर वादी विजय सिंह पुत्र स्व0 हौसिला प्रसाद सिंह निवासी शिवाजीपुरम कैलहट द्वारा आशंका के आधार पर नामजद 2 अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के पुत्र राहुल सिंह उम्र करीब 32 वर्ष की हत्या कर शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। इस आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-167/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘सोमेन बर्मा’ के निर्देश के अनुक्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए बुधवार 09 अप्रैल 2025 को थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत शिवशंकरी धाम अण्डर पास परसोधा पुल के नीचे से घटना से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्तों आशीष कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह व महेन्द्र कुमार सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासीगण शिवाजीपुरम कैलहट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल खूनालूद पत्थर बरामद किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष कुमार सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि राहुल सिंह (मृतक) की मोहल्ले की लड़की से प्रेम करता था, जिस बात को लेकर राहुल विरोध करता था। अभियुक्त आशीष द्वारा अपने साथी महेन्द्र कुमार सिंह के साथ मिल कर योजनाबद्ध तरीके से शिवशंकरी धाम मेला देखने के बहाने राहुल सिंह को उसके घर से अपने साथ ले जाया गया। शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास राहुल को शराब पिलायी गयी तथा नशे की हालत में होने पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी। अभियुक्त आशीष कुमार सिंह पर मु0अ0सं0-09/2023 अंतर्गत धारा एन.डी.पी.एस. जीआरपी थाना हटिया में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम थाना चुनार,अपराध निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव व उप निरीक्षक राम प्रताप यादव,
मु.आ. विनय राय, अनिल कुमार यादव, सिकन्दर यादव, शिम्पू सिंह व आरक्षी प्रभात कुमार, म.आ.कृष्णा मिश्रा शामिल रहे।