
झांसी। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने उसकी मांग नहीं मानी तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दो जून को पीड़िता गांव के बाहर खेतों में बकरियां चरा रही थी। तभी आरोपी राजा सिंह ने उसे एक खेत में घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने पुलिस को बताया तो वह उसके भाई को मरवा देगा। डर के कारण पीड़िता ने शुरू में पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।
जब पीड़िता ने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिवार को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : सैन फ्रांसिस्को टू मुंबई : एयर इंडिया का प्लेन बीच रास्ते में खराब! कोलकाता में आपात लैंडिंग