
कोल्हुई, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनहवा में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से ग्राम पंचायत मैनहवा में मैनहवा प्रेशर सिंचाई प्रणाली परियोजना का लोकार्पण स्वतंत्र देव सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।जिस में सिंचाई विभाग के जिले से लेकर मंडल स्तर तक के अधिकारी मौजूद रहे।
जनपद का अति महत्वपूर्ण मैनहवा प्रेशर सिंचाई प्रणाली परियोजना जिस की लागत 11 करोड़ 58 लाख है को लकार्पण करने के बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा गांव को तहसील और तहसील को जिले، जिले को प्रदेश और प्रदेश को केंद्र से जोड़ कर विकास की गंगा बहाना है। किसानों को खुशहाल बनाने के लिए किसान सम्मान निधि ,प्रधान मंत्री सी सी सड़क, हाइवे आदि के जरिए देश को समृद्धिशाली बनाकर लोगों को खुशहाल बनाना है। इस तरह से नदियों को जोड़ कर जगह जगह नहरें निकाल कर कृषि क्षेत्र को उपजाऊ बनाया जा रहा है।
घाघरा ,सरयू,राप्ती बान गंगा, रोहनी आदि नदियों को जोड़ कर बृहद क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा कर कृषि भूमि को पानी मुहैय्या कराने का कार्य किया जा रहा है।सब से बड़ी बात है कि यह काफी सस्ती और दुर्गम क्षेत्र पर भी पानी को मुहैय्या करने की यह परियोजना बड़ी ही सफल सिद्ध होगी।जिस का आज मैनहवा में लोकार्पण कर किसानों को बड़ी सौगात दिया जा रहा है।शुरू में 7 गांवों मैनहवा ,महुआरी ،लालपुर،हरैया पंडित, इलाहाबास,पिपरही आदि गांवों को इस का फायदा मिलेगा।धीरे धीरे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कहा हर गरीब को 2027 तक पक्का मकान और हर घर को नल का स्वच्छ जल मुहैय्या कर दिया जाएगा।अब बेटी अपने मां के साथ 12 बजे रात तक जा सकेगी।उन्हों ने कहा मोदी योगी को न छोड़िए।
इस मौके पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने राजपुर दौलतपुर बांध का सजनवा के प्रधान प्रतिनिधि के मांग पर जल शक्ति मंत्री से बसपा सरकार के कार्यकाल से ठप कार्य को पूर्ण कराने की मांग किए।साथ ही मैनहवा के प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह के मांग पर बहदुरी में करबला के मार्ग पर पुलिया लगाने की मांग किए जिसे जल शक्ति मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को देखने का निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए देश प्रदेश के विकास की लोगों को जानकारी दिए।
इस मौके पर मधुर सिंह،रमेश सिंह,राजू सिंह प्रमुख उदय राज यादव،राकेश जायसवाल,शेषमन यादव,अनिल शुक्ल ,अरुण राय अनिल सिंह ,प्रदीप पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह,दिनेश रौनियार, अरविंद राय, दीना नाथ चौधरी, तामेश्वर जायसवाल, फेकू नायक विक्की सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता,सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।












