
Meerut : मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम जिटौली एवं कासमपुर में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा की गई।
अभियान के दौरान इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही सभी हेल्पलाइन नंबरों जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उनकी उपयोगिता समझाई गई। इसके माध्यम से महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंच कर जननायक को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार










