
Meerut: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके निराकरण के लिये सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला।
प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि खेती में कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है। अंधाधुंध कीटनाशक व रासायनिक खादों का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। सिंचाई के लिए प्रयोग किये जाने वाला जल पूरी तरीके से दूषित हो चुका है, जिससे हमारे यहॉ के खेती से प्राप्त होने वाले खाद्ययान में रासायन व कीटनाशक भारी मात्रा में पाए जा रहे हैं, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है। परन्तु खाद्यय सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार खाद्यय पदार्थों के मानक तय किये जायें तथा कृषि विभाग को खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए। जब तक नए सिरे से मानक तय नहीं किये जाते हैं। व्यापारियों के सैम्पिल न भरे जाएं।
आगे कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट आदि को न्याय निर्णयक अधिकारी राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किये गये हैं। प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिससे न्याय निर्णय में समय लगता है। समय लगने से व्यापारी उत्पीड़न को बढ़ावा मिलता है तथा तकनीकी जानकार न होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी मात्र अधिकतम जुर्माना वसूल करना चाहते हैं, वह वाद को गुण दौषों के आधार पर तय करने की इच्छा नहीं रखते। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (फूड एक्ट) के लिये पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति की जानी आवश्यक है, जिससे व्यापारी को शीघ्र न्याय मिल सके। वर्तमान समय में भारी मात्रा में खाद्य पदार्थों का व्यापार ऑनलाइन फूड चेन सप्लाई व मल्टी नेशनल कम्पनियों के द्वारा किया जा रहा है, परन्तु ऑनलाइन फूड सप्लाई के डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के पास फूड लाइसेंस नहीं है। सभी ऑनलाइन व फूड चेन सप्लाई डिलीवरी करने वाले व्यक्यिों के खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनवाये जाने के आदेश पारित किए जाए।
इस दौरान शोभित भारद्वाज, अश्वनी कुमार बिश्नोई, सुनील गुप्ता, साजिद, सलीम अहमद, राजा, राहुल प्रजापति, राहुल गुप्ता, आकाश कुमार, रियाज, जागेश्वरत्यागी, राहुल शर्मा, मनीष त्यागी, इसरार सिद्दीकी, वसीम, निशांत अग्रवाल, मुकेश गर्ग, पवन कुमार गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :
राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा: क्या थमेगा हरियाणा कांग्रेस का घमासान?
https://bhaskardigital.com/rahul-gandhis-litmus-test-will-the-turmoil-in-haryana-congress-stop/
कासगंज : उपचार के दौरान माँ बेटे की हुई मौत, घरेलू गैस सिलेंडर से हुआ हादसा
https://bhaskardigital.com/kasganj-mother-and-son-died-during-treatment-accident-caused-by-domestic-gas-cylinder/
लखनऊ : ईद-उल-अजहा को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी जारी
https://bhaskardigital.com/lucknow-advisory-issued-by-islamic-center-india-regarding-eid-ul-azha/