
मेरठ। बहसूमा क्षेत्र में बारिश न होने से बीते कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे थे। धान, मक्का, गन्ना आदि फसले सूखने लगी थीं, इससे किसान परेशान थे। सभी आसमान की ओर टकटकी लगाकर बारिश की प्रार्थना कर रहे थे। रविवार सुबह अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई।
क्षेत्र में रविवार की सुबह झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद पूरे दिन मौसम सुहाना होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से पैदा होने वाली बेचैनी दूर हुई है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। फसलों को संजीवनी मिली है तथा गांव स्तर पर किसान धान की रोपनी में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

बता दें कि मार्च माह से शुरू हुई गर्मी का सितम अप्रैल व मई माह के साथ जून महीने में भी जारी रहा है। कस्बे से लेकर गांव तक, गर्मी की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। जून महीने का पिछले तीन सप्ताह सूर्य की तेज किरणों के कारण आमजन से लेकर व्यापार तक प्रभावित रहा है। सुबह से निकलने वाली धूप का असर लोगों पर पड़ा है। जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही लोग हिट स्ट्रोक के शिकार हो रहे थे।
रविवार सुबह क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पूरा दिन मौसम सुहाना बना रहा है। लोगों को कूलर, एसी से मुक्ति मिली है। सिर्फ पंखे से काम चल गया है। बारिश में बच्चों समेत सभी लोग भीगकर खूब मस्ती की है। किसान बारिश का लाभ लेकर धान की बुवाई व रोपनी में युद्ध स्तर पर जुट गए हैं।

ग्राम पंचायत के सफाई के दावे फेल हो गए। रास्तों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसान सचिन चौधरी, प्रभात देशवाल, सोराज सिंह, आदेश कुमार ने बताया कि झमाझम हुई बारिश से फसलों को राहत मिली है। अब धान की रोपाई में तेजी आएगी।