मेरठ : साढ़े 6 लाख रुपए के लिए कपड़ा व्यापारी को मार दी गोली, 4 नामजद, आरोपी फरार

मेरठ। लेन देन के विवाद में कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्रम के मुताबिक, रशीद नगर निवासी नसीम (35) पुत्र युनूस ने फतेहउल्लापुर निवासी इमरान व रशीद नगर निवासी आसिफ व साजिद के साथ मिलकर पिलाई – माईका का कारोबार किया था। कुछ दिन पहले नसीम ने उनसे पार्टनरशिप खत्म कर ली। हिसाब किताब के बाद इमरान पर पांच लाख तथा आसिफ और साजिद पर 70-70 हजार बाकी निकले। सभी ने कुछ दिनों के बाद रुपए देने का वादा किया, लेकिन बार बार तकादा करने पर भी वे रुपए नहीं दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि देर रात रुपए देने के बहाने फोन करके आसिफ, साजिद और कैफ ने नसीम को माधवपुरम बुलाया। वहां पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की नियत से गोली मार दी। गोली नसीम की जांघ में लगी। नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में बारिश और आंधी ने तोड़ा 2008 का रिकॉर्ड, बना 125 साल का नया रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान