मेरठ : तलाक के बाद पत्नी के वियोग में पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश, परिजनों ने बचाया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र अंतर्गत लक्खीपुरा गली नंबर 24 में युवक ने फांसी लगाकर आत्मा हत्या का प्रयास किया। परिवार वालों ने फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी में सामने आया कि युवक का पत्नी से विवाद रहता था। 4 दिन पूर्व पंचायत हुई थी। जिसमें पति-पत्नी के विवाद को देखते हुए दोनों के बीच तलाक हो गया था। हालांकि युवक पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था। तलाक के बाद से ही लड़का तनाव में था। डिप्रेशन में उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। लड़के ने पहले एक वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर अपलोड की, उसके बाद फांसी के फंदे पर लटकने का प्रयास किया। जिसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…