दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट ने किया शर्मसार! दोस्त ने किया छात्रा रेप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

West Bengal : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ दोस्त के साथ गोलगप्पे खाने गई थी, इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में छात्रा के मित्र की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पृष्ठभूमि और घटना का विवरण

एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल में छात्रा की दुराचार और हत्या से पूरे राज्य में हंगामा मचा था। अब दुर्गापुर में भी मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, जिससे शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पीड़िता का इलाज शोभापुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। छात्रा ओडिशा की रहने वाली है।

घटना का विवरण

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दूसरे वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने मित्र के साथ बाहर गोलगप्पे खाने गई थी। रास्ते में दो-तीन युवक आए और उन्होंने छात्रा को रोककर जबरन दबोच लिया। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी मित्रता पर भी पुलिस संदेह जता रही है।

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छात्रा से पूछताछ की। पीड़िता के माता-पिता ने अपनी बेटी के मित्र पर भी संदेह जताया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में कितने लोग शामिल हैं।

आरोपियों की तलाश और विरोध प्रदर्शन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, जानकारी साझा की जाएगी। इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली और संतोष मुखर्जी भी पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़े : Bihar Election : क्या चिराग पासवान मान गए? मांझी कहां फंसा रहें पेंच? दिल्ली में हो रहा भाजपा नेताओं का जुटान…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें