
- दोनों ने पुलिस को 11 लाख रुपये सुपुर्द किए
Mathura : थाना फरह पुलिस ने पार्सल शिपमेंट कंपनी के साथ षड़यंत्र करके धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद किए गए। नितिन पुत्र स्व. वेदप्रकाश निवासी जाण्डवाली, पतरामगेट, नियर सुनारों की गौशाला, भिवानी, थाना भिवानी, जिला भिवानी, हरियाणा, एवं विकास पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी खुशखेडा रोड, प्रधान कालोनी, नियर महाराजा पैलेस, टपोखरा, थाना टपोखरा, जिला खैरतल, तिजारा, को थाना परिसर से षड़यंत्र कर धोखाधड़ी कर चोरी किए गए 11 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
22 सितंबर को अरुण, संजय सिंह एवं अन्य साथी (नाम-पता अज्ञात) द्वारा षड़यंत्र कर धोखाधड़ी से शिकायतकर्ता शिपमेंट कंपनी के 134 इंटेल प्रोसेसर वास्तविक शिपमेंट्स कीमत 57.44 लाख को चोरी कर जाली नकली शिपमेंट्स से बदल देने के सम्बन्ध में थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
23 अक्टूबर को संजय सिंह पुत्र रेशमपाल सिंह और गोविन्द पुत्र डालचंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान सीडीआर अवलोकन, सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के संकलन से नितिन और विकास के नाम प्रकाश में आए। थाना फरह पुलिस ने उनके घरों का पता लगाया। जब वे नहीं मिले, तो परिजनों को थाने पर उन्हें प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद नितिन और विकास अपने परिजनों के साथ थाने पर स्वयं उपस्थित हुए।
यह भी पढ़े : Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी