
Mathura : कस्बा छाता के सरायशाही स्थित छतरियों के नीचे स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम से कहा कि बिना अधिकारियों के संज्ञान में आए मीटर न लगाया जाए। वहीं, छाता निवासी भूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कबाड़ इकठ्ठा करने का काम करता है। उसके यहां पर स्मार्ट मीटर एक महीने पहले लगाया गया था, जिसका एक महीने का बिल लगभग ₹8500 आया, जबकि उसके यहां बिजली की खपत नहीं थी।
लोगों के बीच पहुंचे पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजपा दिगंबर चौधरी ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं। इन्हीं सवालों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों से बात की गई है। अधिकारियों ने बैठकर बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
छाता जेई उदित ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया गया है और जो भी समस्या होगी, उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल छाता के अध्यक्ष सुनील पहलवान, हरीश वार्ष्णेय, भानु भार्गव, रिंकू वार्ष्णेय, गब्बर, इमरान, साहिल, विष्णु गुप्ता, मंगी गुप्ता सहित कस्बे के व्यापारी मौजूद रहे।











