
- सपा सरकार ने जितना पांच साल में विकास कराया, उतना विकास नौ साल में नहीं करा सकी भाजपा
- सपा के प्रदेश सचिव ठा. किशोर सिंह के स्वागत को उमड़ा लोगों का हुजूम, सपा का हर घर संपर्क अभियान शुरू
Govardhan, Mathura : आज़ादी से लेकर अब तक सपा के लिए यह क्षेत्र बंजर भूमि साबित हुई है। इस “बंजर भूमि” को 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के लिए उपजाऊ बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिले में भाजपा शासन के वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए सपा नेताओं की थोड़ी मेहनत भी रंग ला सकती है।
इसके लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने जिले में हर घर संपर्क अभियान की शुरुआत गोवर्धन से दान घाटी मंदिर में गिरिराज पूजा-अर्चना के साथ की।
सोमवार को गोवर्धन से शुरू हुए समाजवादी पार्टी के हर घर संपर्क अभियान में पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बा गोवर्धन के एकता चौराहा पर लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष किशोर सिंह का जोशीला स्वागत किया। इस जनादेश ने साबित कर दिया कि लोग सत्तादल से नाराज हैं।
ठा. किशोर सिंह ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में बूथ कार्यकर्ता बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए वरिष्ठ नेताओं से मिलकर कार्य कराएंगे।
ठा. किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा, सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, कुंड और सरोवरों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जुमलेबाज़ों की सरकार से प्रदेश की जनता छुटकारा चाहती है। 2027 में निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा सरकार ने जितना विकास 5 सालों में कराया, उतना विकास भाजपा 9 साल में नहीं कर सकी। फर्जी एनकाउंटर करके प्रदेश को लूटा जा रहा है। मुख्यमंत्री भूमाफियाओं पर कार्रवाई की बात करते हैं, लेकिन भाजपा के लोग खुद सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं।
2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का मथुरा की सभी सीटों से सफाया होगा और अखिलेश यादव की प्रदेश में सरकार बनेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, डॉ. अशोक अग्रवाल (पूर्व प्रत्याशी मथुरा-वृंदावन), अनिल अग्रवाल (सपा नेता), कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, कुंवर नरेंद्र सिंह, दीपक गौड़, मुकेश सिकरवार, ऋतु गोयल, मुरारी लाल शर्मा, जीतू भाई, पोहप सिंह, डॉक्टर राजन रिज़वी, नीतू चौधरी समेत अनेक गांव की सरदारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: सरकार ने एससी मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया
Kasganj : दीवार में नकब लगाकर चोर ले उड़े लाखों के जेवरात, पुलिस जांच में जुटी