मथुरा : घने कोहरे में खड़े ट्रक से टकराई थार, पीछे से तीन वाहन भिड़े, कई घायल

  • मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मथुरा, महावन। जनपद के थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत राया से रिफाइनरी की ओर जाने वाले बरेली हाईवे पर चिंताहरण के पास रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक थार गाड़ी टकरा गई।

हादसे के बाद थार के पीछे से आ रहे तीन अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

थार वाहन में सवार नीरज शर्मा (उम्र लगभग 40 वर्ष) तथा शशांक शर्मा (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी प्रतिभा कॉलोनी, अलीगढ़ को घायल अवस्था में वाहन से निकालकर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी छौली बल्देव भेजा गया।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर चौकी खप्परपुर भिजवाया।

घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : यूपी में ‘जब वी मेट’ की प्रीत ने खाया जहर..! प्रेमी से शादी करने के लिए दिल्ली से रायबरेली पहुंची… फिर मिला धोखा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें