Mathura : 27 मई को रालोद प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन

Mathura : राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन 27 मई को मथुरा में किया जायेगा। प्रदेश कार्यसमिति में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रत्याशी उतारने के प्रस्ताव के साथ ही सदस्यता अभियान में एक करोड़ सक्रिय सदस्य बनाने के अभियान की समीक्षा भी की जायेगी। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष,क्षेत्रीय अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेगें।

कार्यसमिति में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मौजूद रहेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय करेंगे। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने,सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा की जायेगी। कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशों और रणनीति के अनुसार सभी पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही काजी तारिक अली को प्रदेश सचिव, सरजीत सिंह को मुरादाबाद मण्डल का मण्डल अध्यक्ष, सचिन चौधरी को अमरोहा का जिलाध्यक्ष तथा नरेन्द्र आचार्य को बिजनौर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

Also Read : https://bhaskardigital.com/maharajganj-irregularities-in-works/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?