
- दिल्ली की सीएम बनी तभी से इच्छा थी गिरिराज दर्शन व परिक्रमा लगाना
- दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर गिरिराज तलहटी पहुँची सीएम रेखा गुप्ता
Mathura: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर गिरिराज तलहटी पहुँची. यहां गोवर्धन दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत रेखा गुप्ता डोल नगाड़े और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सप्तकोसीय गिरिराज परिक्रमा लगाना प्रारंभ किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता पूरी तरह आस्था और भक्ति में नजर आईं। गिरिराज परिक्रमा लगाने के बाद सीएम रेखा गुप्ता रात्रि करीब 11 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां कृष्णा गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के उपरांत प्रातः बांके बिहारी जी के दर्शन कर दिल्ली लौटेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार गिरिराज तलहटी पहुँची. उन्होंने बताया की दिल्ली की सीएम बनी तभी से इच्छा थी कि गोवर्धन गिरिराज जी के दर्शन करें, सप्तकोसिय परिक्रमा लगाएं, वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करें आज वह इच्छा पूरी हो गई। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह. एडीएम. एसपी ट्रेफिक. उपजिलाधिकारी नीलम श्रीवास्तव. सीओ अनिल कुमार सिंह. तहसीलदार मनीष कुमार. थाना प्रभारी रवि त्यागी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।