
बाजना, मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में शनिवार रात गो तस्करों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार रात थानाध्यक्ष सोनू सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रात करीब दो बजे क्षेत्र के गढ़ी कोलाहर गांव के जंगल के पास पहुंचे तो वहां पर दो बदमाश पुलिस को दिखे रोकने पर अचानक पुलिस टीम को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों आरोपीयों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए खैर थाना क्षेत्र के गांव बालीपुर निवासी सुनील व अनिल हाल निवासी थाना खैर अलीगढ़ गांव मिल्क नौहझील क्षेत्र में गोवध करने की फिराक में घूम रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दोनों वांछित को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचा, सात कारतूस और गोकशी के औजार बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान तीन दिन पूर्व अहमद पुर रोड के किनारे गोवध करने की जानकारी भी पुलिस को दी है। दोनों पर बदमाशों पर नौहझील थाना के साथ-साथ थाना खैर जनपद अलीगढ़ में कुल एक दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
यह भी पढ़े : Bareilly : बरेली में मौलाना के इस बयान पर भड़की हिंसा, कहा- ‘मकदस होगा पूरा भले हत्या ही क्यों न करनी पड़े’