मथुरा : नौहझील से जुड़े हेरोइन नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

  • मथुरा के थाना नौहझील में पकड़े गए आरोपियों को सप्लाई करता था नाइजीरियाई तस्कर, दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था

मथुरा, नौहझील। तीन माह से फरार चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर को आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अक्टूबर में मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़े गए दो आरोपितों से पूछताछ में उसका नाम प्रकाश में आया था। मूल रूप से नाइजीरिया निवासी यह तस्कर दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था।

इसी ने पूर्व में गिरफ्तार युवकों को हेरोइन की सप्लाई की थी। पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया। सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया, आठ अक्टूबर को नौहझील थाने के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बाजना कट से दो आरोपित वकार व फैजान को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक किलो हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ था। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ मूल रूप से नाइजीरिया के लेगास के 11-अयाउमुन्ना स्ट्रीट व हाल निवासी बी-1 केशव भवन फतेहपुर बेरी असोला थाना मैदान गढ़ी नई दिल्ली निवासी ईके प्रिंस ने सप्लाई किया था।

मामला नौहझील थाने में दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इसकी विवेचना आगरा की एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा द्वारा की गई। तकनीकी व भौतिक विवेचना के बाद इस गिरोह का मुख्य सप्लायर ईके प्रिंस की पहचान की गई। आगरा की एएनटीएफ टीम ने गुरुवार को शातिर तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने बताया, ईके प्रिंस अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना है। जांच में पता चला कि वह बिना पास, पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। पूछताछ में पता चला कि उसने किसी अन्य से हेरोइन ली है, इसकी जांच की जा रही है। मादक पदार्थ की तस्करी में नाइजीरियाई नागरिक की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि इस तरह के तस्करी के मामलों में विदेशी नागरिकों की भूमिका हो सकती है।

क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार ने कहा, “टीम काफी समय से आईके प्रिंस की तलाश कर रही थी। हेरोइन सप्लाई का यह मुख्य सरगना है। नाइजीरिया की एंबेसी को भी सूचना दे दी गई है। वहां से वह हेरोइन लेता था, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्दी ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।”

वहीं, कुछ दिनों पहले गोरखपुर में एएनटीएफ यूनिट ने 2 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 530 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छेदी यादव और अरुण सिंह के रूप में की गई थी।

यह भी पढ़े : बांग्लादेश में फेमस सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमला; भीड़ ने फेंके पत्थर; 25 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें