Mathura : इंडस्ट्री एरिया में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा छापा, 7.37 लाख का वेज फैट सीज

Mathura : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में दो दिन का अभियान चलाया। इस दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वृंदावन से सांभर और पेड़ा का एक-एक नमूना, बल्देव से सरसों का तेल का एक नमूना, होलीगेट से घी का एक नमूना, टाउनशिप से मिल्क केक का एक नमूना, नौहझील से घी का एक नमूना, बाजना से मिश्रित दूध के दो नमूने, तथा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त कर संचालित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित निर्माण इकाई से रिफाइंड सोयाबीन आयल का एक नमूना और इंटरएस्टेरीफाइड वेज फैट के तीन नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा, शेष लगभग 3,957 लीटर इंटरएस्टेरीफाइड वेज फैट, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,37,715 थी, को सीज किया गया।

खाद्य सचल दल में राम नरेश, जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, अरुण कुमार, रीना शर्मा, मोहर सिंह कुशवाह, भरत सिंह और धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, रीना शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ने एफ.एस.डब्ल्यू (सचल खाद्य प्रयोगशाला) वाहन के माध्यम से वृंदावन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आई.ई.सी. कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

अरुण कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में, एफ.एस.डब्ल्यू (सचल खाद्य प्रयोगशाला) वाहन के माध्यम से अवैरनी चौराहा, बल्देव में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की गई। सभी खाद्य कारोबारियों और आम जनता को खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़े : Today Gold Rate : सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें