
बाजना। नौहझील थाना पुलिस की बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे अंडर पास पर होमगार्ड को गोली मारने वाले मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
तभी सामने से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, व्यक्ति रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों ही बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिसकी पहचान शिवम पुत्र हरवीर उर्फ हव्वो दाऊजी नगर कस्बा बाजना थाना जिला मथुरा व मनीष पुत्र गुलवीर सिंह जरेलिया थाना नौहझील जिला मथुरा के रूप में हुई है। आरोपित दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक मोटर साइकिल पल्सर, दो तमंचा, कारतूस बरामद किए है। पुलिस में गिरफ्तार आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ही बदमाशों के खिलाफ नौहझील थाने में कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विगत दिनों थाना नौहझील के गांव मिठठौली में बंबे पर गांव अवाखेड़ा निवासी होमगार्ड कृष्ण को नामजद चार बदमाशों ने गोली मारी थी। जिसमें से नामजद दो बदमाश मनीष, शिवम उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिए जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश के गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया आगे वैधानिक कार्यवाही की जा रही।