
- किसानों के साथ वार्ता में दो महीने में अतिरिक्त मुआवजे का मिला आश्वासन
Mathura: भाकियू अराजनैतिक का सात जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन का कार्यक्रम रात में स्थगित कर दिया गया है। किसान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रात में अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि उनकी अतिरिक्त मुआवजे की मांग अगले दो महीने में निस्तारित कर दी जाएगी। इसके बाद सात जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन का ऐलान वापस ले लिया गया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने किसानों की जमीन अधिग्रहण का अतिरिक्त मुआवजा 64.7 प्रतिशत की मांग को लेकर सात जुलाई को प्रदर्शन का ऐलान किया था। देर रात यमुना प्राधिकरण के अधिकारी भाकियू के कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां किसानों की मौजूदगी में चार घंटे तक वार्ता हुई। बैठक में यमुना अथॉरिटी के ऑफिसर शैलेंद्र कुमार, एसडीएम जेवर, एडीएम प्राधिकरण और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने किसानों की मांगों को सुना और दो महीने में अतिरिक्त मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। मथुरा के साथ साथ अन्य जनपदों के किसान भी इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। मथुरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने बैठक में अपना पक्ष रखा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि अधिकारियों से चली करीब 4 घंटे की वार्ता के बाद आश्वासन पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यदि 2 महीने में यमुना प्राधिकरण के द्वारा किसानों को अतिरिक्त मुहावजा राशि नहीं दी गई तो फिर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
मुहर्रम के जुलूस में भारी बवाल : इन राज्यों में भिड़ंत, कई घायल, बढ़ाई गई सुरक्षा
https://bhaskardigital.com/huge-uproar-in-muharram-procession-clashes-in-these-states-many-injured-security-beefed-up/
जालौन में कागज फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
https://bhaskardigital.com/fire-broke-out-in-a-paper-factory-in-jalaun-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/