Mathura : अराजक तत्वों का दुस्साहस, गोवर्धन में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के नाम वाली लोकार्पण पट्टिका उखाड़ी

  • वार्ड संख्या 7 में विकास कार्य के पत्थर को फ्रेम सहित किया गायब, चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी को दिए एफआईआर के निर्देश

Govardhan, Mathura : नगर पंचायत गोवर्धन के वार्ड संख्या 07 (सकरवा रोड) में विकास कार्यों को लेकर लगाई गई लोकार्पण पट्टिका को अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस शिला पट्टिका पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत में रोष व्याप्त हो गया है।

हाल ही में हुआ था इंटरलॉकिंग कार्य

नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा वार्ड 07 में मुकेश के घर से विजय के घर तक करीब 14 लाख रुपये की लागत से 15वें वित्त की धनराशि के माध्यम से इंटरलॉकिंग मार्ग और नाली का निर्माण कार्य पिछले महीने ही पूरा कराया गया था। कार्य की पूर्णता के बाद यहाँ विधिवत लोकार्पण पट्टिका लगाई गई थी। पट्टिका पर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के साथ-साथ एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा के नाम लिखे थे।

अध्यक्ष और ईओ ने किया निरीक्षण

विगत दिनों कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने इस पट्टिका को फ्रेम सहित उखाड़ दिया और अपने साथ ले गए। मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) चैतन्य तिवारी के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने इस कृत्य को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ईओ को तत्काल संबंधित थाने में अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें