
मान्यता और रीति-रिवाजों के अनुसार हम सब यह जानते है की एक ना एक दिन हर किसी की बहन, बेटी की शादी होनी ही है और शादी के बाद उसे अपना घर छोड़ दूसरे घर में जाना होता है जहां उसे नए नए लोग मिलते है। कभी अच्छे कभी थोड़े बुरे भी मिल जाते है मगर रिश्ता है निभाना ही पड़ता है। सास-ससुर, ननद, देवर आदि के साथ अच्छे से रिश्ता रखना पड़ता है। मगर इन सब के अलावा भी कुछ ऐसी बातें है जो एक दुल्हन यानी की शादी-शुदा महिला को ध्यान रखनी पड़ती है अन्यथा इसका कभी कभी बुरा परिणाम भी हो सकता है।
आपको बताना चाहेंगे की दुल्हन के पास कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो उसे गलती से भी किसी दूसरी महिला को नहीं देनी चाहिए। कहा जाता है की ऐसा करने से पति-पत्नी के नए नए बने रिश्ते में खटास आती है। इसलिए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी विवाहित महिला को कभी नहीं बांटनी चाहिए। जिसमे सबसे पहले माना किया गया है सिंदूर।
हमारे देश में सिंदूर को एक सुहागन के सिर का ताज माना गया है और इसके पीछे यह मान्यता है महिलाऐं अपने पति की लम्बी आयु के लिए सिंदूर लगाती हैं। आपको यह भी बता दे की सिंदूर लगाना आपके शादी-शुदा होने और पति के होने की सबसे बड़ी और एकमात्र निशानी भी मानी जाती है। इसलिए कभी भी किसी विवाहित स्त्री को अपना सिंदूर किसी अन्य के साथ नहीं बांटना चाहिए।
सिंदूर के बाद अन्य कोई दूसरी वस्तु जिसके बारे में कहा जाए की उसे बांटने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता खराब होता है तो वह है बिंदी। आपने खुद भी इस बात को महसूस किया होगा की किसी भी विवाहित स्त्री की सुंदरता में चार चाँद बिंदिया के माथे पर आते ही बढ़ जाती है। इसीलिए कहा गया है की जो वस्तु किसी महिला की खूबसूरती बढ़ाती है उसे कभी भी दूसरी महिलाओं के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
इसके अलावा किसी विवाहित महिला को अपनी चूड़ियां और पायल किसी भी अन्य महिला के साथ नहीं बांटनी चाहिए। ये किसी भी सुहागन महिला के लिए बहुत ही अनमोल होता है जिसे कभी किसी को नहीं देना चाहिए।















