4 महीने पहले हुई थी शादी, फिर कर दी पत्नी की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव; पति फरार

Karnataka Murder : कर्नाटक के बेलगावी जिले के कमलादिन्नी गांव में महज चार महीने पहले हुई एक शादी का मामला सुर्खियों में है। 20 वर्षीय साक्षी ने सात फेरे लेकर ससुराल गई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद परिवार के सामने ऐसी भयावह घटना हुई कि विश्वास करना मुश्किल हो गया।

दरअसल, साक्षी की शादी इसी साल जून में आकाश कांभर नामक युवक से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद साक्षी के परिजन यह महसूस करने लगे कि उसकी जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि साक्षी को अक्सर पति और ससुराल वालों की ओर से दहेज को लेकर ताने सुने जाते थे।

सबसे भयावह बात तब सामने आई जब पति-पत्नी के बीच हुई एक लड़ाई इतनी बढ़ गई कि आकाश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया और खुद फरार हो गया।

यह घटना तब उजागर हुई जब तीन दिन पहले साक्षी की सास अपने मायके से वापस लौटीं। घर में अजीब सी गंध महसूस होने पर उन्होंने कमरे में झांका तो हतप्रभ रह गईं, बिस्तर के नीचे साक्षी का शव पड़ा था। पुलिस ने बताया कि, आकाश ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को छिपा दिया और अब तक फरार है। उसका मोबाइल फोन बंद है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि साक्षी की हत्या दहेज के लिए की गई। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही आकाश और उसके परिवार वाले बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे और साक्षी पर मानसिक दबाव डालते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आकाश की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : दो साल बाद युद्धविराम! गाजा किसको मिला? ट्रंप के इजराइल-हमास पीस प्लान के बाद क्या बदला…

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें