24 फरवरी को शादी, 26 फरवरी को दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, अब मचा हड़कंप

प्रयागराज : जिले में जमुनापार क्षेत्र के दो तहसीलों करछना और बारा तहसील के बीच गांव का एक परिवार का रिश्ता दूसरे तहसील के गांव में 24 फरवरी को संपन्न हुआ। राजी-खुशी हिंदू रीति-रिवाज के साथ 25 फरवरी को लड़की विदा होकर ससुराल चली गई।

दुल्हन जब सुसराल पहुंची तो अलगे ही दिन, 26 फरवरी को विवाहिता के पेट में अचानक दर्द होने लगा है, जिससे परिजन ससुराल वाले उसको अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने यह बताया कि महिला के पेट में बच्चा है। वह सीरियस है। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए। जहां पर महिला डॉक्टर ने विवाहिता की नॉर्मल डिलीवरी के दौरान बच्चा पैदा कराया। इतना सब होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। अस्पताल में विवाहिता व बच्चे जन्म के बाद विवाहिता के मां-बाप भाई-बहन को बुलाकर बेटी की करतूतों का उलाहना दिया।

बता दें कि मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ। लोक लाज एवं मर्यादा की दुहाई देते हुए लड़के पक्ष ने थाने में तहरीर देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। जिस पर लड़की ने अपने होशो हवास में बयान में तहरीर देकर बताया कि वह इस बच्चे को वह अपने पास रखेगी। वह अपनी राजी खुशी से अपने मां-बाप के साथ मायके जा रही है। लड़की ने आगे कहा कि अब उसका उसके पति के साथ कोई संबंध नही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत