दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी (आआपा) में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजीव कौशिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट राजकुमार शर्मा, कांग्रेस के जिला महासचिव सलीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष जितेन शर्मा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया वाइस चेयरमैन नलिन कौशिक समेत कई नेताओं को पटका व टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति करने वाली, महंगाई और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार दल को शिकस्त देना दिल्ली के इस चुनावी अभियान का अहम मुद्दा है। इस अभियान में आज यह कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए हैं। इन लोगों के पार्टी में शामिल होने से रोहतस नगर ही नहीं, बल्कि आसपास की सीटों पर भी आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल राजीव कौशिक ने कहा कि आज कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है। कांग्रेस अब अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवारों को टिकट न देकर ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जा रहा है जिससे भाजपा की मदद हो सके और आम आदमी पार्टी को बाहर किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें