अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है मन की बात : सुनील गुप्ता

देवरिया। हर बार की तरह महीने के आखिरी रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के रेडियो प्रसारण को जिले के सभी बूथों पर सुना गया । इस क्रम में देवरिया नगर के छत्रपति शिवाजी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 233 पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महाराजा अग्रसेन शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 219 पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, तथा देवरिया नगर के श्री राम शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 270 पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना ।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम देश के प्रति अपने कर्तव्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है । इस बार मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। उन्होंने बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित का दर्द, हम सभी का दर्द है। हर कोई पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना देश की एकता तथा देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है, और मन की बात कार्यक्रम इसी भावना के साथ देश के एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को जोड़ती है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता व व्यवसाई हरेंद्र जायसवाल, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, संजय सिंह गुड्डू, सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, शक्तिकेंद्र संयोजक सुशील जायसवाल, दिलीप सिंह, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजेश जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, दीपू जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, नीरज राय, अशोक जायसवाल, पवन जायसवाल, सीमा जायसवाल, अंगद जायसवाल, विजय जायसवाल, गोपीचंद जायसवाल, मोनू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें