
Arbi ke Patto ke Snacks : बारिश के मौसम में चाय के साथ बेसन के पकौड़े तो आपने अक्सर ही खाए होंगे। लेकिन क्या आपने अरबी के पत्तों से स्नैक्स बनाकर खाएं हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको अरबी के पत्तों से पकौड़े स्टाइल स्नैक्स बनाना बताएंगे, इन्हें चाय के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
अरबी के पत्ते आयुर्वेदिक और प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। अरबी के पत्तों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने की क्षमता होती है। अब आप घर पर आसानी से अरबी के पत्तों से स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक्स बना सकते हैं। यह स्नैक्स न केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि इम्यूमिनिटी को भी कम नहीं करते हैं, बल्कि इसे बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
अरबी के पत्तों से स्नैक्स बनाने के लिए सामग्री
- ताजा अरबी के पत्ते – 10-12
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया – आवश्यकतानुसार (बारीक कटा हुआ)
- हिंग – एक चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- तेल – तलने के लिए
अरबी के पत्तों से स्नैक्स बनाने का तरीका
अरबी के ताजा पत्तों को अच्छी तरह धो लें और सूखा लें। फिर बारीक काट लें। एक बड़े बर्तन में बेसन, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, हिंग, नमक, हल्दी, और अमचूर पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण में अरबी के पत्ते डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सबकुछ अच्छी तरह से कोट हो जाए। इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं या अपने मनपसंद आकार में चपटा कर लें। कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इन स्नैक्स को सुनहरा होने तक तलें। तले हुए स्नैक्स को किचन टिशू पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए। गरमा-गरम परोसें।
यह भी पढ़े : Snacks Recipe : घर पर बना कर रखें ये स्नैक्स, महीनों नहीं होंगे खराब















