
Mini Samosa Recipe : समोसा तो सभी ने खाए होंगे। मगर, क्या आपने मिनी समोसा खाया है? जी हां, आज हम आपके लिए मिनी समोसा की रेसिपी के लेकर आए हैं। मिनी समोसा सामान्य समोसा से दिखने में छोटे आकार का होता है। लेकिन मिनी समोसा का टेस्ट काफी अच्छा होता है, जिसे बड़ों से लेकर बच्चे तक चाव से खाते हैं।
मिनी समोसा बनाने के लिए सामग्री
- मैदा: 1 कप
- पानी: आवश्यकतानुसार
- तेल: तलने के लिए
- नमक: स्वादानुसार
- जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया: थोड़ा कटा हुआ
भरावन के लिए सामग्री
- उबले आलू: 2 बड़े, मसले हुए
- मटर: 1/4 कप (उबले और मसले हुए)
- हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- हरा धनिया: कटा हुआ
- नमक: स्वादानुसार
मिनी समोसा की रेसिपी
मैदा में थोड़ा नमक और जीरा पाउडर मिलाएं। पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट छोड़ दें। एक कटोरी में उबले आलू, मटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हरा धनिया और नमक मिलाएं। आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। प्रत्येक लोई को बेलन से बेलें, फिर उसे बीच से काट दें ताकि दो भाग बन जाएं। प्रत्येक भाग को त्रिकोणीय आकार में मोड़ें, किनारों को पानी से गीला कर बंद करें। फिर गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तले हुए मिनी समोसे को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख जाए। गरमागरम मिनी समोसे को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
यह भी पढ़े : पूड़ी भी खाना है और हेल्दी भी रहना है… तो इस रेसिपी से बनाएं बिना तेल में तले पूरी