
Sydney Firing : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को अचानक गोलीबारी हुई। दो बंदूकधारियों ने गोली चलाई, जिससे वहां दहशत फैल गई। लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे। कई वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग अपने जान बचाने के लिए सीपीआर भी दे रहे हैं। मौके पर भगदड़ मच गई थी और लोग चिल्ला रहे थे।
गोलीबारी के बाद हर तरफ अफरातफरी मच गई। लोग तेजी से सुरक्षित जगहों की तरफ भाग रहे थे। वहीं, सुरक्षा बल भी मौके पर तैनात थे। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है।
मौके पर यहूदियों का हनुक्का त्योहार मनाया जा रहा था।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि बॉन्डी बीच पर एक घटना हो रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस इलाके से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति से सावधानी से रहें। पुलिस ने बाद में बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी जांच जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो बंदूकधारियों ने ब्रिज पर गोलीबारी की। कई राउंड फायरिंग हुई। लोग बीच से भाग रहे थे। पुलिस की सायरन भी सुनाई दे रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह हमला हनुक्का त्योहार के दौरान हुआ, जो चबाड ऑफ बॉन्डी द्वारा आयोजित “चानुका बाय द सी” इवेंट के बीच हुआ था।
एम्बुलेंस ने कहा कि कम से कम 10 लोग घायल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 10 लोगों की मौत की भी खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने अफवाहें न फैलाने को कहा है।
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि वे स्थिति से अवगत हैं और लोगों से पुलिस के निर्देश मानने को कहा है। न्यू साउथ वेल्स के मुख्यमंत्री क्रिस मिन्स ने इसे “बहुत परेशान करने वाला” हादसा बताया। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े : भारत के इस गांव में साल में 5 दिनों तक कपड़े नहीं पहनती हैं महिलाएं… पुरुष करते हैं इस परंपरा का पालन














