उज्जैन में बड़ा हादसा : देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान चंबल नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

उज्जैन। उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी में जा गिरी। ट्रॉली में बैठे करीब 20 लोग नदी में डूबने लगे, जिनमें से 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से अभियान चला रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल लोगों को इलाज के लिए गौतमपुरा अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, इंगोरिया के पास ये लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर ट्रॉली समेत तेज रफ्तार में नदी में जा गिरा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें