
Mainpuri : दिल्ली में हुए धमाके के बाद मैनपुरी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग कराई। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डीएम और एसपी ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। पुलिस कर्मियों को हर हाल में सतर्क रहने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मैनपुरी पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश जनता निश्चिंत रहे, सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”











