भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट की दूसरी पारी तय, मंगलवार को होगा औपचारिक ऐलान

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा की कमान एक बार फिर महेंद्र भट्ट के हाथों में जाना तय हो गया है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें केवल भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध चुने जाने की पुष्टि हो गई है। मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनकर रचेंगे इतिहास

भट्ट उत्तराखंड भाजपा के पहले ऐसे नेता होंगे जो लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। इससे पहले किसी भी प्रदेश अध्यक्ष को दोबारा मौका नहीं मिला। वे पार्टी के 10वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

भट्ट के नाम का समर्थन—सभी दिग्गज एकजुट

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट, अजय टम्टा, तथा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी खजान दास ने बताया कि भट्ट के नामांकन के लिए 10 अलग-अलग प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर किए।

राष्ट्रीय परिषद के लिए ये नेता होंगे चुने गए

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में चुना जाना भी इन आठ वरिष्ठ नेताओं के लिए तय है:

  • डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • तीरथ सिंह रावत
  • अजय टम्टा
  • अजय भट्ट
  • डॉ. धन सिंह रावत
  • माला राज्यलक्ष्मी शाह
  • कल्पना सैनी

नेताओं की प्रतिक्रिया

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री:

“भट्ट के नेतृत्व में भाजपा को सभी चुनावों में जीत मिली। संगठन मजबूत हुआ। यह हमारा सौभाग्य है कि उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाया जा रहा है।”

अनिल बलूनी, गढ़वाल सांसद:

“भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जहां निचले स्तर से राष्ट्रीय नेतृत्व तक लोकतांत्रिक चुनाव होते हैं। यह संगठन पर्व का प्रमाण है।”

अब तक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

नामकार्यकाल
पूरन चंद शर्मा2000–2002
मनोहर कांत ध्यानी2002–2004
भगत सिंह कोश्यारी2004–2007
बची सिंह रावत2007–2009
बिशन सिंह चुफाल2009–2013
तीरथ सिंह रावत2013–2015
बंशीधर भगत2020–2021
मदन कौशिक2021–2022
महेंद्र भट्ट2022 से वर्तमान

ये भी पढ़े – Roorkee : कार की टक्कर से युवती की मौत, सीसीटीवी से आरोपी चालक की तलाश में पुलिस

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल… मात खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा PAK देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप