Maharashtra :  IPS अधिकारी की पत्नी का पति 7.42 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

  • मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने IPS अधिकारी रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण को बुधवार शाम गिरफ्तार किया।
  • चव्हाण पर सूरत के व्यवसायी से 7.42 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।
  • आरोप है कि उसने सरकारी कोटे से प्लॉट दिलाने और महाराष्ट्र पुलिस अकादमी को टी-शर्ट की सप्लाई का ठेका दिलाने का झूठा वादा किया।
  • गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

एअर इंडिया हादसे में मारे गए सह-पायलट क्लाइव कुंदर का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा

  • अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के सह-पायलट क्लाइव कुंदर का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह मुंबई लाया गया।
  • क्लाइव कुंदर अपने बुजुर्ग माता-पिता और बहन के साथ गोरेगांव (पश्चिम) में रहते थे।
  • अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को उनके घर पर दोपहर 1 बजे तक रखा जाएगा, इसके बाद सेवरी क्रिश्चियन कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार होगा।

122 करोड़ के बैंक घोटाले में नया मामला, कई पूर्व अधिकारी नामजद

  • न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में EOW ने 24.93 करोड़ रुपये की नई धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
  • इस नए केस में बैंक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पूर्व चेयरमैन हीरेन भानु, पत्नी गौरी भानु, सतीश चंदर, दमयंती सालुंखे और अभिमन्यु भोन को आरोपी बनाया गया है।
  • ईओडब्ल्यू इस पूरे मामले की 122 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के रूप में जांच कर रही है।

तांत्रिक अनुष्ठानों को लेकर मंत्री भरत गोगावले पर विपक्ष का तंज

  • महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भरत गोगावले एक वीडियो के चलते विवादों में हैं, जिसमें उन्हें एक तांत्रिक अनुष्ठान करते हुए देखा गया है।
  • शिवसेना (UBT) और एनसीपी ने उन पर विधायक और मंत्री बनने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने का आरोप लगाया है।
  • विपक्षी नेताओं वसंत मोरे और सूरज चव्हाण ने वीडियो का हवाला देते हुए गोगावले का मजाक उड़ाया।
  • गोगावले वर्तमान में महाड से विधायक हैं और रायगढ़ के संरक्षक मंत्री बनने की इच्छा भी जता चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स