महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी समाज की समस्याओं के लिए बनाई कैबिनेट की उप समिति

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने बुधवार को कहा कि सूबे में ओबीसी समाज की समस्याओं के निपटान और कल्याण के लिए छह सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का गठन किया गया है। इस उपसमिति में सत्ता में शामिल तीनों दलों के दो-दो लोगों को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।

गुलाब राव पाटिल ने बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि यह उपसमिति ओबीसी समुदाय के मुद्दों के समाधान सुझाने का काम करेगी। पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार कई दिनों से ऐसी समिति गठित करने पर विचार कर रही थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कैबिनेट की बैठक में सर्वसहमति से उप समिति गठित किए जाने का निर्णय लिया है। गुलाबराव पाटिल ने बताया कि आज जीआर तैयार कर लिया गया है। इस समिति के कामकाज और इसकी समयावधि के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मराठा नेता मनोज जारांगे की मांग पूरा होने के बाद ओबीसी समाज के नेता और मंत्री छगन भुजबल ने नाराजगी जताई थी और आज कैबिनेट की बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। गुलाबराव पाटिल ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस 2025 : जंगल बचे, तो सफर भी चलेगा! यूपी का उभरता ईको-टूरिज़्म मॉडल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें