महाराष्ट्र की कर्नाटक से टकरार! इस विवाद में बस सेवा निलंबित, उद्धव के कार्यकर्ताओं ने पोती कालिख

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक में महाराष्ट्र के बस चालकों पर हमले के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा निलंबित करने का आदेश दिया है। यह निर्णय यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मामले पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती, तब तक बस सेवाएं निलंबित रहेंगी।

बेलगावी में बस कंडक्टर पर हमले से जन्मा विवाद

22 फरवरी को कर्नाटक के बेलगावी में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम के बस कंडक्टर पर हमला किया गया। कंडक्टर का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मराठी में जवाब न देने पर बेरहमी से पीटा। यह घटना बेलगावी जिले में हुई, जो महाराष्ट्र सीमा से जुड़ा हुआ है। कंडक्टर मल्लप्पा हुक्केरी ने बताया कि एक लड़की जब बस में चढ़ी, तो वह मराठी में बात कर रही थी। कंडक्टर ने उससे कहा कि वह मराठी नहीं जानता और कन्नड़ में बात करने का अनुरोध किया। इसके बाद लड़की नाराज हो गई, और विवाद बढ़ते-बढ़ते 50 लोगों की भीड़ ने कंडक्टर पर हमला कर दिया। इस हमले में कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

चित्रदुर्ग में महाराष्ट्र के चालकों पर हमला

इसके बाद कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के चालकों पर हमला किया गया। हमलावरों ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि घायल ड्राइवर भास्कर जाधव से फोन पर बात की और उन्हें सरकार की पूरी समर्थन का आश्वासन दिया।

बस सेवा निलंबित

महाराष्ट्र सरकार ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर कर्नाटक के साथ अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मामले पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती, तब तक यह निलंबन जारी रहेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले में राज्य सरकार कर्नाटक सरकार से बात करेगी और इस विवाद का हल निकालने की कोशिश करेगी।

उद्धव के कार्यकर्ताओं ने बसों पर पोती कालिख

पुणे में उद्धव ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुणे के स्वर्गेट इलाके में कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी, जिससे दोनों राज्यों के बीच तनाव और बढ़ गया। यह प्रदर्शन इस विवाद की गंभीरता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा मैं अपनी जिंदगी की लड़ाई हार गया : धर्मात्मा निषाद विवाह के लिए बना खाना ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को खिलाया चाय के हैं शौकीन तो अब पीते-पीते घटाएं वजन