
राजस्थान : उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज सिटी पैलेस के शंभू निवास में चल रहा था। उनका निधन परिवार और समर्पित समर्थकों के लिए एक गहरा आघात है।
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की सूचना से उदयपुर में शोक का माहौल है। उनका निधन मंगलवार सुबह हुआ। वे उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रहते थे, जो अब भी उनके परिवार का मुख्यालय है। उनके निधन के साथ ही मेवाड़ राजघराने का एक और गौरवमयी अध्याय समाप्त हो गया है।
अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का भी निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था, जिसके बाद से ही अरविंद सिंह मेवाड़ का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था।
अरविंद सिंह मेवाड़ की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गहरी भागीदारी रही थी। उन्होंने अपनी गतिविधियों के माध्यम से हमेशा राजघराने की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखा और उन्हें जीवित रखा। उनका योगदान न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए अनमोल था।
उनके निधन के बाद, सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। परिवार और राजघराने के सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके परिवार और समर्थकों को इस कठिन समय में गहरी संवेदनाएँ प्रेषित की जा रही हैं।
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से ना केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं।