
- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकार
Kolhui, Maharajganj : शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा ग्राम परासखाड़ में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त, सजग और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त, सजग और सुरक्षित बनाने के लिए महिला उपनिरीक्षक रियाशू यादव, उपनिरीक्षक अभिलाष यादव, कांस्टेबल अनिश यादव, हेड कांस्टेबल विश्वराम एवं हेड कांस्टेबल धीरज दूबे ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, अधिकार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सजग और सुरक्षित बनाकर उन्हें जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन-स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, 1930 और 1076 की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न मुद्दों पर वार्तालाप किया।
यह भी पढ़े : Bahraich : औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख की नशीली दवाएं और गाड़ी जब्त
Jhansi : टेलीग्राम ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार