
Maharajganj: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जनपद महराजगंज की कार्यकारिणी का चुनाव सेठ आनन्दराम जैपुरिया इण्टर कालेज आनन्दनगर महराजगंज में दिनाँक 29 जून 2025 को कराया गया। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश द्विवेदी (प्रदेश मन्त्री) चुनाव पर्यवेक्षक तारा सिंह (प्रदेश संरक्षक) की देखरेख में चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि के रूप में राजन कुमार पाण्डेय (जिलाध्यक्ष देवरिया), राजीव गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष देवरिया), प्रदीप सिंह (जिला मन्त्री देवरिया) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप पाण्डेय ने किया। कार्यकारिणी चुनाव में जनपद महराजगंज के जिलाध्यक्ष पद पर उमारमन सिंह, जिला मंत्री श्नागेन्द्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्मृदुल चतुर्वेदी, जिला संयोजक अंत्रुमाली दूबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, रीतेश कुमार आनन्द,श्राधेश्याम यादव,अशफाक अहमद खाँ, समेत अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारीयों का चुनाव सर्वसम्मिति से निर्विरोध किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के रूप में कुल भास्कर कन्नौजिया, राजीव कुमार गुप्ता, सोनल वर्मा, रमेश कुमार, रमाकृष्ण यादव, रामानन्द, रवीन्द्र प्रसाद, विजय, विनोद, हृदयानन्द, हरिओम, अविनाश, कालिन्दी, शमीमा, मनोज, शरद पाण्डेय सहित इस जिले के समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के लिपिक, कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी गण ने अपनी सहभागिता प्रदान किया।
ये भी पढ़ें:
कोलकाता गैंगरेप केस : SIT की जांच में बालों के गुच्छे और वीडियो क्लिप ने खोले राज…अब बड़े एक्शन की तैयारी
https://bhaskardigital.com/kolkata-gang-rape-case-in-the-sit-investigation-hair-clumps-and-video-clips-revealed-the-secrets-now-preparations-for-big-action/
राजस्थान हाईकोर्ट में चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, 5500 से अधिक वैकेंसी; जानें कितनी मिलेगी सैलरी
https://bhaskardigital.com/bumper-recruitment-for-rajasthan-high-court-more-than-5500-vacancies-salary-given/