Maharajganj : दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो

Brijmanganj Maharajganj : पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किया है। जिनका मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश महारगंज के न्यायालय में चल रहा है। साथ ही न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में योगेंद्र व पलटन निवासी कान्हापार ग्राम डोढघाट थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही सहअभियुक्त पुरई निवासी कान्हापार थाना बृजमनगंज वांछित है। जिनकी तलाश चल रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें