
Maharajganj : जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज परिसर में शनिवार को दो दिवसीय महाआरोग्य शिविर का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस मौके पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
मुंबई की संस्था एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा आयोजित इस शिविर में हजारों लोग पहुंचे और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया और मुफ्त दवाएं वितरित कीं। दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्था के तहत बैसाखी, व्हीलचेयर, चश्मा, श्रवण यंत्र आदि वितरित किए गए।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने का प्रयास जारी है और आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने शिविर को जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने इसे सेवा भाव का प्रतीक कहा। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य और जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। शिविर में ट्राई साइकिल, चश्मा और ब्लाइंड स्टिक सहित कई उपकरण वितरित किए गए।
संस्था के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 32,000 शिविरों के माध्यम से 6 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया
Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार