
कोल्हुई, महराजगंज। कोल्हुई थाना के उप निरीक्षक शाह नवाज अहमद ने विधि विज्ञान लिखित परीक्षा एवं विवेचक फोटो ग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर द्वारा प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान किया गया। इसके उपरांत आगामी अंतर जोनल में होने वाली प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है।इनके उपलब्धि पर उन्हें कोल्हुई थाने में उनका स्वागत करते हुए बधाई दी गयी।
गोरखपुर जोन की 68वीं अंतर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2025 आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज के उप निरीक्षक शहनवाज अहमद ने भी उक्त टीम में प्रतिभाग किया। उप निरीक्षक शहनवाज अहमद ने विधि विज्ञान लिखित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विवेचक फोटोग्राफी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस सफलता पर थाना कोल्हुई के उपनिरीक्षक शहनवाज अहमद को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राजकरन नय्यर आईपीएस द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किया गया। इस के साथ ही आगामी अंतर जोनल में होने वाली प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक शहनवाज अहमद का चयन किया गया।
इस उपलब्धि पर शहनवाज अहमद को कोल्हुई थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह , उप निरीक्षक राजीव सिंह,अंजनी कुमार, जय प्रकाश, जय राम, आदर्श, अभिलाष के अलावा अखिलेश चौधरी, साहब सिंह यादव समेत समस्त स्टाफ ने स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।साथ ही उनको बधाईयों के साथ ही शुभकामनाएं दिए हैं।