महराजगंज : फेक न्यूज और साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक, महिला उप निरीक्षक ने संभाली कमान

महराजगंज : डिजिटल सुरक्षा को लेकर एक अहम पहल की शुरुआत की है। पुलिस प्रशासन ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार स्थित सैयद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें छात्रों को फेक न्यूज और साइबर अपराध से निपटने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यशाला महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल वॉरियर के रूप में प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला में छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा, फेक न्यूज की पहचान और साइबर अपराध से बचने के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक ने छात्रों को सोशल मीडिया के सही उपयोग और साइबर सुरक्षा के जरूरी पहलुओं पर भी विस्तार से बताया। इसके साथ ही यह भी समझाया गया कि वे किस प्रकार अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें एक जिम्मेदार इंटरनेट उपयोगकर्ता बनाना है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह अभियान न केवल साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करेगा, बल्कि समाज में सही और सुरक्षित डिजिटल उपयोग को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें:
AI की दुनिया में करियर का सुनहरा मौका, कंपनियां दे रही हैं करोड़ों के पैकेज
https://bhaskardigital.com/career-in-the-world-of-ai-companies/

कासगंज : मामूली विवाद में युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
https://bhaskardigital.com/kasganj-young-man-beaten-up-in-a-minor/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज