महराजगंज : सपा सांसद पर हमलों के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरना दिया।जिससे कलेक्ट्रेट में सपाईयों की जबरदस्त भीड़ लगी रही।।सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

ज्ञापन में सांसद रामजी लाल सुमन पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।इसके साथ ही ज्ञापन में सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा बढ़ाने और पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जेल भरो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सपा कार्यकर्ता जिले के विभिन्न इलाकों से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने से कलेक्ट्रेट परिसर और बाहर भीड़ लग गई। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रही।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मुहम्मद शमीम खान ने धरने को संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव,विन्द्रेश कन्नौजिया, सरवन पटेल,निर्मेश मंगल पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, सुदामा प्रसाद,अमन खान, अमरजीत साहनी संजय कन्नौजिया और यज्ञदत्त पासवान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बाइक पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट 2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप