
महराजगंज। सामाजिक न्याय के सजग प्रहरी महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी शिक्षाविद् सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘फुले‘ एक सिनेमा हॉल में प्रदर्शन हुआ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव व पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ फिल्म देखी।
जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा है कि, महात्मा फुले और सावित्री बाई फूले का पूरा जीवन सामंतीतत्वों से संघर्ष, पाखंड के विरोध और समाज के शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान तथा शिक्षा प्रसार में बीता। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए जो लड़ाई शुरू की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए के माध्यम से उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के शमीम खान ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्षों की कहानी हमें प्रेरणा से ओत-प्रोत करती है। फिल्म में दलित पिछड़े और महिलाओं के साथ हो रहें भेदभाव तथा उत्पीड़न की सच्चाई को बखूबी उजागर किया गया है।इस अवसर पर बिंद्रेश कन्नौजिया,सरवन पटेल अमन खान,प्रणय गौतम, संजय कनौजिया,अमरजीत साहनी,राहुल शर्मा,गोलू पासवान और अमित यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने फिल्म देखी।