महराजगंज : अहिरौली गांव का शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, बदल रही श्रद्धालुओं की ज़िंदगी

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के अहिरौली गांव में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में उनके दर्शन से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भक्तों की जो भी मनोकामनाएं होती हैं, शिव जी उन्हें ज़रूर पूरा करते हैं। उनकी कृपा से न जाने कितने भक्तों की ज़िंदगी बदल गई। दुख और गरीबी से भक्त मुक्त होते गए और सुख व समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ते गए।

इस भव्य शिव मंदिर का शिला पूजन वर्ष 1969 में तत्कालीन ग्राम प्रधान जगदेव दास और प्रधानाध्यापक सिंहासन शर्मा द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि के दिन, 26 फरवरी 1995 को, जगदेव दास के पुत्र कुमार दास द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। मंदिर के निर्माण में क्षेत्रीय जनों एवं ग्रामीणों ने अपना सराहनीय योगदान तो दिया ही, गांव के पूर्व प्रधान ब्रह्मानंद दास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांव के निवासी एवं मंदिर के पुजारी रामसूरत शर्मा का कहना है कि शिव जी की कृपा से उनका जीवन ही बदल गया। शिव जी से जो भी कामना की, उसे उन्होंने ज़रूर पूरा किया। आज मैं पूरी तरह से सुख और शांति का अनुभव कर रहा हूँ। यह सब कुछ भूत-भावन, अवघड़दानी भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही संभव हुआ है।


ये भी पढ़ें:
मुरादाबाद : मंडी में आत्महत्या से हंगामा, प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ आढ़तियों का विरोध

जालौन: घर में सो रहे दंपति को सांप ने काटा, दोनों की मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल