महराजगंज : कैलाश मानसरोवर जाने वाले रोटेरियन का हुआ सम्मान

महराजगंज। रोटरी क्लब क्लब के सम्मानित रोटियां अशोक चौरसिया और उनके पुत्र विपिन चौरसिया को रोटरी क्लब के पदाधिकारी ने माला पहनकर कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना किए।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे जानकारी में रोटरी क्लब ही नहीं जनपद के किसी व्यक्ति द्वारा यह नहीं सुना गया कि मेरे जानने वाला कोई व्यक्ति कैलाश मानसरोवर के लिए जा रहे हैं या गए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर चीन से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर आगे भारत में बाबा भोलेनाथ स्थान है। वहां जाकर दर्शन करने वाला व्यक्ति अपने को बहुत ही धन्य महसूस करता है।

रोटरी क्लब के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने से आध्यात्मिक, व्यक्तिगत और सांस्कृतिक लाभ हैं। जिनमें पापों से मुक्ति, मन की शांति, भगवान शिव की कृपा, आध्यात्मिक विकास, नकारात्मक भावनाओं पर विजय, शारीरिक और मानसिक दृढ़ता, तथा प्रकृति और अपने भीतर से जुड़ाव शामिल है। यह यात्रा पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति दिलाने और जीवन में एक गहरा परिवर्तन लाने में सहायक मानी जाती है।

रोटेरियन पूर्व कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त ने बताया कि अशोक चौरसिया सहित नगर के पांच सदस्य कि टीम द्वारा चार धाम, 12 ज्योतिर्लिंग एवं अन्य शक्तिपीठ के दर्शन उनके टीम के लोगों द्वारा किया गया है।

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले रोटेरियन अशोक चौरसिया एवं विपिन चौरसिया को रोटेरियन दशरथ गुप्ता अजय अग्रहरि आत्माराम गुप्त, प्रभव मिश्रा, सत्य प्रकाश मद्धेशिया,बबलू तिवारी सहित अन्य रोटेरियन माला पहनाकर उनको विदाई किया गया।

यह भी पढ़े : Nepal New PM : Gen-Z ने दिया 11 बजे तक का अल्टीमेटम, जल्द हो फैसला! सुशीला कार्की संभालेंगी नेपाल, राजभवन में हो रही बैठक

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें