Maharajganj : गंभीरता से अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए अपने में जाने जाते थे राम नयन- एसओ

Brijmanganj, Maharajganj : मुख्य आरक्षी राम नयन मौर्य किसी भी कार्य को काफी गंभीरता से लेते थे। वह काफी मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। किसी कार्य या चुनौती को स्वीकार कर उसका निर्वहन करने में माहिर थे। वह 2011 बैच के सिपाही थे। मूलतः आजमगढ़ जनपद के थाना मुबारकपुर के लोहरा गांव के रहने वाले थे।

सोमवार को अचानक सबको छोड़कर दुनिया से चले जाना उनके साथियों को विश्वास नहीं हो रहा है। वह रोज की तरह रात को सबके साथ खाना खाकर आराम से सोए। सुबह तैयार होकर साथी के साथ क्षेत्र में ऑफिस के कार्य से गए थे। कार्य पूर्ण करने के बाद वापस चौकी पर लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने के थोड़ी देर बाद वह दुनिया से चले गए।

एसओ बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह काफी सुलझे और मिलनसार किस्म के सिपाही थे। किसी काम को काफी गंभीरता से करते थे। उनके तीन बच्चे हैं और उनकी पत्नी गृहिणी हैं। सारे घर वाले उनसे काफी खुश रहते थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वह सबको छोड़कर इस दुनिया से चले गए।

यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का दबदबा कायम, ‘अवतार: फायर एंड एश’ रही पीछे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें