
- जनपदवासियों को डीएम एसपी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
- जिले में धूमधाम से मनी बकरीद,एक दूसरे के गले मिलकर दी हार्दिक शुभकामनाएं
महराजगंज। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा(बकरीद)का त्योहार धूमधाम से मना। इस मौके पर जहां मस्जिदों में हर एक सांस में अमन की शांति के लिए दुआं मांगते नजर आई। वहीं नए-नए परिधानों में सजे बुढ़े, युवा और बच्चों की छटा देखते ही बनी। मस्जिदों में एक साथ उठे हाथ ने भाई चारे का माहौल पैदा कर दी। जनपद में हर वक्त शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे, इसके लिए सभी ने एक स्वर से अल्लाह से इबादत की।
इस मौके पर महराजगंज पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रही। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना हर पल माहौल की मानटरिंग करते नजर आए।चारों ओर खुशी का पैगाम मानों नजर आई। दिन चढ़ने के साथ ही बकरीद की खुशियां परवान चढ़ती गई। नए-नए परिधानों में सजे बच्चों की टोलियों में उत्साह के तरंगों की लहरें जमीं पर पसर गई। सिर पर टोपी और मन में मूल्क की तरक्की का जज्बा की छटा देखते ही बनी। बुजुर्ग और युवाओं की भीड़ मस्जिदों की ओर बढ़ी।

देखते ही देखते शहरों, नगरों और गांवों की सड़कों पर खुशियों का आलम नजर आई। एक कतार में खड़े नमाजियों ने अल्लाह से देश और समाज की सलामती की दुआं मांगी।जनपद के कुछ जगहों पर 6:45 बजे और कुछ जगहों पर सात बजे ईद की नमाज अदा की गई। नए-नए कपड़ों में सजे-धजे मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग विभिन्न मस्जिदों में एकत्र हुए।बकरीद के दिन बाजारों में काफी रौनक रही। जिला पुलिस व प्रशासन ने विभिन्न स्थानों, खासकर ईदगाहों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे
दैनिक भास्कर के फरेंदा, नौतनवा, बरगदवा, ठुठीबारी, भिटौली, चौक,निचलौल, सिसवा, नौतनवा , सोनौली, वहीं परतावल संवाददाता ने खबर दी है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र परतावल में ईद उल अजहा की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाई गई। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रशासन एवं पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सभी जिला स्तरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे हैं। उधर, मुस्लिम बाहुल्य नगरपालिका महराजगंज के बीर अब्दुल हमीद नगर में बकरीद के मौके पर मेले का भी भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। तरह-तरह के स्टाल लगे हैं और लोग खाने-पीने का लुत्फ उठाने के साथ खेल-तमाशे का भी आनंद लिया।
डीएम एसपी दिनभर करते रहे मानीटरिंग
ईद उल अजहा की नमाज शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जहां जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधिक्षक दिनभर मानीटरिंग करते रहे। मातहतों से पल-पल जिले से हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश देते रहे। शांति व्यवस्था कायम करने और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडिशन एसपी सिद्धार्थ,सीओ सदर आभा सिंह सदर कोतवाली सतेन्द्र कुमार राय नगर चौकी प्रभारी,जेल चौकी प्रभारी सहित तमाम पुलिस कर्मी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे।
जनपदवासियों को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं
जनपद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज को संपन्न करवाया जा रहा है। जिले के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ईद के इस अवसर पर जनपद में नमाज अदायगी के दौरान कानून, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ईद की नमाज अदा करके वापस अपने घरों को जाते हुए लोगों को ईद की शुभकामनायें दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।