Maharajganj : पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष जागरुकता अभियान

भास्कर ब्यूरो

  • महराजगंज पुलिस टीम ने सभी थाना क्षेत्रों में किसानों को पराली प्रबंधन के आधुनिक उपाय बताए
Maharajganj : पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पराली जलाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।थाना प्रभारियों एवं बीट पुलिसकर्मियों की टीमों ने गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर रही है। हजारों किसानों को पराली जलाने से होने वाले गंभीर पर्यावरणीय नुकसान, सवास्थ्य जोखिम और वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने समझाया कि पराली जलाने से न केवल मिट्टी की उर्वरता घटती है बल्कि वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर गंभीर असर पड़ता है।अभियान के दौरान किसानों को पराली प्रबंधन के वैज्ञानिक विकल्पों से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीमों ने कम्पोस्ट खाद बनाने, बायोगैस उत्पादन, मशरूम खेती और हैप्पी सीडर जैसी आधुनिक मशीनों के उपयोग के फायदे बताए।

किसानों को समझाया गया कि इन विकल्पों से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहेगा बल्कि अतिरिक्त आय का भी स्रोत बनेगा।पुलिस विभाग ने किसानों को यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार पराली प्रबंधन के लिए विभिन्न सब्सिडी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान आधुनिक मशीनें कम लागत पर प्राप्त कर सकते हैं और पराली का उपयोग लाभकारी तरीके से कर सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की सूचना पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कदम से किसानों में जिम्मेदारी की भावना और अनुशासन दोनों का संचार होगा।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य दण्डात्मक कार्रवाई से अधिक किसानों को जागरूक करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित हो सकेगा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

श्यामदेउरवा पुलिस ने पराली जलाने पर की कार्रवाई

सोमवार को डीएम ने दर्जनों थानेदार को दिया था नोटिस।
श्यामदेउरवा पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मंगलवार को पराली जलाने की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को थाना क्षेत्र एक किसान द्वारा पराली जलाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जल रही पराली को बुझाया और संबंधित किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य किसानों को भी पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए चार एसडीएम, उपनिदेशक कृषि, कई थानेदारों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें