
Partawal, Maharajganj : आगामी त्योहारों को लेकर श्यामदेउरवा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में मूर्ति आयोजक, धार्मिक गुरु, डीजे संचालक, मूर्तिकार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शासन और जिला प्रशासन से प्राप्त आदेशों और निर्देशों की जानकारी सभी को दी। साथ ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने, जुलूस निकालने और मूर्ति विसर्जन से जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के साथ मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएगा।
ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री